वाराणसी।धर्म की नगरी काशी से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर एक सामाजिक संस्था ने अनोखी पहल करते हुए कन्याओं का पुजन व सम्मान किया।

बताते चलें कि वाराणसी के रोहित नगर क्षेत्र में नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के द्वारा चैत्र रामनवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्षा ममता के नेतृत्व में बस्ती की छोटी-छोटी बच्चियों का विधिवत कन्या पूजन किया गया। तथा बच्चियों को महावर और रोली लगाकर उनका स्वागत अभिनन्दन किया गया और उन्हें ससम्मान भोजन भी कराया गया इसके उपरांत उन्हें दान दक्षिणा देकर विदाई भी की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर ममता ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारे सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है और इस दिन कन्याओं का पूजन करना एक पुण्य कार्य माना जाता है।

वहीं उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और उसी परंपरा के तहत छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है। यह परंपरा समाज में महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान की भावना को मजबूत करती है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery