वाराणसी। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर में हवाई अड्डे का विस्तार, नए टर्मिनल भवन का निर्माण, रनवे विस्तार क्षेत्र/एप्रन क्षेत्र और संबद्ध कार्यो के प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विभिन्न स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कर एयरपोर्ट विस्तार के कार्यों का लिया जायजा

कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने प्रभारी मंत्री को निर्माण कार्यों सहित अन्य जरूरी बिंदुओं से अवगत कराया।प्रभारी मंत्री ने न्यू टर्मिनल बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने मानक और गुणवत्ता के साथ शेष कार्यों को तय समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। 

गंजारी स्टेडियम के निर्माण कार्यों को देख, कहा-युद्धस्तर पर अभियान चलाकर पुरा कराए शेष कार्य

इसके अलावा मंत्री सुरेश खन्ना ने गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया और चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली तथा शेष कार्यों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराए जाने हेतु निर्देशित किया। बताया गया कि गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग 94% पूरा हो चुका है, जिसे इसी वर्ष 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य है। स्टेडियम में त्रिशूल के आकार की फ्लड लाइट और डमरू/घाटों की थीम पर आधारित पवेलियन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

14 अंतर्राष्ट्रीय मानक के पिचों को कराया जा रहा तैयार

लगभग 450 करोड़ रुपये से अधिक लागत से 30.66 एकड़ में बन रहा है,जिसमें 30,000 से 40,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। स्टेडियम में शिव थीम पर आधारित त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट, अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और 14 अंतरराष्ट्रीय मानक की पिचें तैयार की जा रही हैं। इसमें विश्वस्तरीय मीडिया गैलरी, वीआईपी लाउंज और अन्य खेलों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

इन अधिकारियों की रही उपस्थिति 

इस दौरान एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery