khabarilaal news desk

वाराणसी। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार को शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के शिवपुर, सरसौली, पहड़िया व राजा बाजार में 73 लाख रूपये धनराशि से हुए 5 सड़क नवनिर्माण कार्य का लोकार्पण किया। 

उन्होंने शिवपुर वार्ड के मिनी स्टेडियम में नव निर्मित चेंजिंग रूम, वार्ड सरसौली गौतम विहार कालोनी में हिमांशु राय के मकान से रतन राय के मकान तक इंटरलॉकिंग व गलीपीठ कार्य, पहड़िया वार्ड में पंचक्रोशी मार्ग अशोक नगर बी ब्लाक से नक्खिघाट म० न० 16/51 बीसे 61/63 कालोनी में सड़क किनारे दोनों तरफ पटरी में शेष इंटरलाकिंग का कार्य रोड स्थित होते हुए जीटी रोड तक सड़क नव निर्माण कार्य, वार्ड राजाबजार में जदीद बाजार बीएस गार्डन के बगल से होते हुए शुक्ला जी के मकान से एस एय यादव के मकान तक कच्ची गली में इंटरलाकिंग कार्य तथा वार्ड राजाबाजार में ही मिंट हाउस कालोनी की जर्जर सड़क पर एक कोट पेंटिंग कार्य का लोकार्पण किया।

मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि लोगों को बुनियादी सुविधाये प्राथमिकता पर मिले, इस संबंध में गंभीरता के साथ प्रयास किया जा रहा है। मुख्य मार्गों के साथ ही आंतरिक मार्गों एवं गलियों का निर्माण व मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिले। 

इस अवसर क्षेत्रीय पार्षद, पूर्व पार्षद, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!