khabarilaal news desk

वाराणसी -- अखिल भारतीय सनातन न्यास जैतपुरा वाराणसी द्वारा आयोजित विश्व कल्याण एवं भारत में सुख समृद्धि एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित नौ दिवसीय मानस नवान्ह परायण यज्ञ एवं श्री राम कथा संगीत में पूज्य संत पातालपुरी पीठाधीश्वर अनंत  श्री विभूषित  श्रीमद् जगतगुरु नरहरयानंद द्वाराचार्य श्री बालक देवाचार्य महाराज काशी के श्रीमुख से हम समस्त भक्तजन श्री राम कथा का श्रवण करेंगे। जिसका अधिवास के दौरान महत्व बढ़ जाता है।

सोमवार को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा

उक्त जानकारी शनिवार को पातालपुरी मठ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था के प्रधान सचिव राजेश सेठ ने दी। पत्रकार वार्ता के द्वारा राजेश सेठ ने बताया कि इस कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु दिनांक 01 जून 2026 दिन सोमवार को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी के प्रांगण से जैतपुरा, नागकुआं, डिगिया प्लाट, राजापुरा होते हुए गोपाल बाग कॉलोनी से पुनः कथा स्थल पर जाकर समापन होगा।

101 सौभाग्यवती महिलाएं अपने लेकर चलेंगी सिर पर कलश नारियल

इसमें 101 सौभाग्यवती महिलाएं अपने सिर पर कलश नारियल लेकर चलेंगी तथा डमरू दल के भक्तगण, बच्चे, महिलाएं व पुरुषगण राम नाम का संकीर्तन एवं सनातन धर्म की जय, प्रभु श्री राम की जय, हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए चलेंगे। कथा के मुख्य यजमान रवि प्रकाश जायसवाल अपनी धर्मपत्नी ममता जायसवाल के साथ पोथी लेकर चलेंगे।

इस अवसर पर पूज्य संत जन द्वाराचार्य मानस मर्मज्ञ बालक देवाचार्य महाराज रहेंगे उपस्थित

इस अवसर पर पूज्य संत जन द्वाराचार्य मानस मर्मज्ञ बालक देवाचार्य महाराज उपस्थित रहेंगे तथा सायंकाल 7:00 बजे कथा पंडाल में पूज्य संतों के कर कमलों द्वारा कथा का शुभारंभ किया जायेगा।कथा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के माध्यम से कराया जायेगा।कथा के दसवें दिन कथा पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा।

सपरिवार शामिल होकर पुण्य के भागी बने भक्तगण

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रधान सचिव राजेश सेठ के साथ साथ डा.अजय जायसवाल, राजेश सेठ, रविशंकर सिंह, रवि प्रकाश जायसवाल, गिरीश चंद्र वर्मा, किशोर सेठ, वतन कुशवाहा, सुजीत जायसवाल आदि लोगों ने काशी की समस्त धर्म प्राण जनता से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में आप सभी भक्तगण सपरिवार शामिल होकर पुण्य के भागी बने।

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!