khabarilaal news desk :-


वाराणसी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की वाराणसी मंडल इकाई द्वारा रविवार को जनपद की विभिन्न तहसीलों की समीक्षा बैठकों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सबसे पहले वाराणसी सदर तहसील की समीक्षा बैठक चोलापुर स्थित एक प्रतिष्ठान पर तहसील अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

संगठन को मजबूत बनाने, सदस्य संख्या में वृद्धि करने तथा पत्रकारों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा

बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए तहसील अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सदस्य संख्या में वृद्धि करने तथा पत्रकारों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता पर जोर देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की।

सदस्यों के बीच वितरित किया गया परिचय पत्र

इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के परिचय पत्र (आईडी कार्ड) भी सदस्यों के बीच वितरित किए गए। पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और पत्रकार हितों के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ बैठक का समापन

बैठक में मंडल संरक्षक तारकेश्वर सिंह, मंडल महामंत्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, मंडल महामंत्री शेषमणि सिंह, जिलाध्यक्ष सीबी तिवारी, मंडल कोषाध्यक्ष मदन मुरारी पाठक, जिला कोषाध्यक्ष अचल जी सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!