Khabarilaal news desk 

वाराणसी।हाईस्कूल परीक्षा 2026 में जिले में छठा स्थान प्राप्त करने वाली श्री कृष्ण देव इंटर कॉलेज मंगारी नेवादा की छात्रा आंचल पटेल का शुक्रवार को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। 

विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा छठां स्थान प्राप्त करने के लिए किया गया पुरस्कृत 

बताते चले कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 95 फीसदी अंक के साथ 6 वा स्थान हासिल करने पर विद्यालय के प्रबंधक रामाशनी सिंह,उपप्रबंधक संजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह ने ट्राफी, मेडल, डायरी, पेन देकर सम्मानित किया।

पुरस्कृत होने के बाद छात्राओं के खिले चेहरे

इस अवसर पर हाईस्कूल की छात्रा कु.शशि यादव (93%) एवं इंटरमीडिएट की छात्रा - अमीषा पटेल व छात्र - सोनू पटेल (दोनों 85%) को विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं के अभिभावक,शिक्षक, कर्मचारी, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!