वाराणसी । चौबेपुर थाना अंतर्गत ढाब क्षेत्र का गोबरहां ग्रामसभा रविवार को आध्यात्मिक ऊर्जा और ज्ञान के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जब कर्मयोगी पीठ द्वारा संचालित “गीता चेतना अभियान” का तीसरा पड़ाव भव्य रूप से आयोजित किया गया।

लोगों के उत्साह से बढ़ रही उपस्थिति 

श्री त्रिदण्डी स्वामी शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने इसे एक जन आंदोलन का स्वरूप दे दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद के साथ पंडित अतुल पांडेय द्वारा किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान हो उठा। 

गीता मार्गदर्शन की दिव्य शक्ति

मुख्य वक्ता गौरव मिश्र ने अपने सम्बोधन में श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ रहस्यों को सरल भाषा में प्रस्तुत करते हुए बताया कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन के हर संघर्ष में मार्गदर्शक बनने वाली दिव्य शक्ति है। उन्होंने युवाओं से श्रीमद्भागवत गीता के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।

आचार्य सुशील चंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ. चंद्रदेव पटेल ने भी अपने विचार ब्यक्त किये।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पंचम सिंह ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि क्षत्रिय महासभा के अश्वनी सिंह ने इस अभियान को समाज के नैतिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस दौरान शिवशरण पटेल, गुलाब यादव, बृजेश मिश्र सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन बाल ब्यास मार्कण्डेय त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन अरविंद मिश्रा ने किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!