वाराणसी।VDA के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा विकास कार्यों के अंतर्गत कल्लीपुर ग्राम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों एवं स्थानीय ग्रामीणों से भूमि क्रय/लैंड पुलिंग के संबंध में विस्तृत संवाद स्थापित किया।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण द्वारा भूमि क्रय की प्रक्रिया पूर्णतः ग्रामीणों की सहमति एवं पारदर्शिता के आधार पर ही संपन्न की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निश्चित एवं न्यायसंगत दर पर ही भूमि क्रय किया जाएगा, जिससे सभी पक्षों को संतुलित लाभ प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर लगभग डेढ़ एकड़ भूमि का ड्रोन के माध्यम से सर्वेक्षण भी कराया गया, ताकि भूमि की वास्तविक स्थिति, सीमांकन एवं विकास की संभावनाओं का सटीक आकलन किया जा सके। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य में आधुनिक तकनीक का अधिकाधिक उपयोग कर योजनाओं को गति दी जाए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव एवं अपेक्षाएं प्राधिकरण के समक्ष रखीं। उपाध्यक्ष श्री बोरा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि जनसहभागिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस मौके पर अपर सचिव श्री गुडाकेश शर्मा, राजस्व विभाग के क्षेत्रीय लेखपाल एवं वीडीए के लेखपाल मनु जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery