वाराणसी। प्रभारी थाना दशाश्वमेध के CUG नंबर पर निजामपेट, हैदराबाद निवासी वेंकटेश्वर रम्मा नामक एक महिला ने फोन कर बताया कि उसकी पुत्री बी.अनुषा (32 वर्ष) जो मानसिक रूप से परेशान है तथा घर से बिना बताए कही चली गई थी,उसने किसी दुकान वाले के मोबाइल नंबर से SMS कर अवगत कराया है कि वह दशाश्वमेध क्षेत्र में है और वह आत्महत्या करने के लिए मेडिसिन खा ली है।
घटना की जानकारी के पश्चात थानाध्यक्ष दशाश्वमेध द्वारा उक्त महिला को खोजबीन हेतु चौकी इंचार्ज दशाश्वमेध अनुज मणि तिवारी को लगाया है। चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल सीसीटीवी कैमरा व आसपास के लोगों के माध्यम से खोजबीन करके लगभग 40 मिनट में अनुषा को चितरंजन पार्क के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अनुषा द्वारा बताया गया कि उनका अपने पति से तलाक हो गया है। वह अपनी जीवन समाप्त करने के लिए अपनी स्वेच्छा से B.P. के दवा का एक पत्ता का पूरा टैबलेट खा ली है। जिसके पश्चात चौकी प्रभारी द्वारा 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया किंतु एंबुलेंस कर्मी द्वारा बताया गया कि आने में लगभग 30 मिनट लगेगा, जिसके पश्चात चौकी प्रभारी द्वारा बिना एंबुलेंस का इंतजार किए ऑटो से अनुषा को महिला कांस्टेबल के साथ तत्काल कबीर चौरा जिला मंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया गया जिसके बाद वह स्वस्थ हुई। अनुषा के मिलने की खबर पाकर उनके परिजन फ्लाइट से वाराणसी पहुंचे तथा अनुषा को सकुशल पाकर वाराणसी पुलिस को ढेरों धन्यवाद दिया।
Comments (0)