वाराणसी।शिवपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रविवार की भोर करीब 4:00 बजे बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जेल मार्ग स्थित अवध अपार्टमेंट,के इमारत की सातवीं मंजिल से 50 वर्षीय सीमा सिन्हा ने छलांग लगा दी, अत्यधिक ऊंचाई से कूदने के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के कथनानुसार सीमा सिन्हा पिछले कई वर्षों से डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। इसके बावजूद उनकी मानसिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया।

मृतका के पति पंकज कुमार,रुपी के सुल्तानपुर में बंदोबस्त अधिकारी के पद पर तैनात हैं, बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से परेशान थीं। उन्हें समय-समय पर चिकित्सकीय सहायता भी दी जाती रही लेकिन उनके सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं को समझा जा सके।

यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके के लिए गहरा आघात है। साथ ही यह मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दे की गंभीरता को भी उजागर करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में समय रहते उचित देखभाल और संवाद बेहद जरूरी है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery