वाराणसी।जनपद में चोरी, लूट, उचक्कागिरी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रोहनिया पुलिस ने 22 मार्च 2026 की रात गोविंदपुर में हुई चोरी का पर्दाफाश कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त के पास से बरामद सामान
अभियुक्त के कब्जे से सोना 180.46 गला हुआ सोना,818 ग्राम चांदी की सिल्ली, (सोना चांदी की कुल अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए) एक तमंचा 315 बोर ,दो जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त होंडा अमेज कार व 8,500/ नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम शनि धरिकार पुत्र दूधनाथ धरिकार निवासी रमदत्तपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर बताया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का बयान
गिरफ्तार अभियुक्त शनि धरिकार को मीडिया के सामने पेश करते हुए डीसीपी वरूणापार प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि 22 मार्च 2026 की रात मैं अपने दो साथियों के साथ स्कूटी लेकर जिसे मैं चला रहा था। हम तीनों लोग पहले परमानंदपुर गांव में एक घर में ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे कि अचानक एक महिला के जाग जाने के कारण हम लोग वहां से निकलकर आगे बढ़ गए और गोविंदपुर में ताला लगा एक घर दिखाई दिया।
घर की बाउंड्री फांदकर दिया गया था चोरी की घटना को अंजाम
बाउंड्री फांदकर हम तीनों लोग अंदर घुस गए और घर के पहले तल पर स्थित कमरे का ताला तोड़कर अलग-अलग कमरों में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी करीब एक लाख रुपए की चोरी कर हम लोग नगवा लंका चले गए। जहां पर मेरे एक साथी का भाई आया तो हम लोगों ने देखा की चोरी किए गए जेवरात काफी अधिक मात्रा में है। हम लोगों ने नगद एक लाख रुपए को आपस में बांट लिया था और जेवरात अधिक होने के कारण हम लोगों ने यह तय किया कि शहर से बाहर इसे इकट्ठा बेचा जाएगा। फिर हमने लंका निवासी मेरे सगे सेल को सारा जेवरात बेचने के लिए देकर हम सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे।
प्रापर्टी डीलर ने भी अभियुक्त की गहने को खपाने में की मदद
24 मार्च को हमारे जानने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर मेरे साथियों और मेरे साले को अपने जान पहचान के सोनार जिनकी मोहनिया में आभूषण की दुकान है। वहां पर ले जाकर चोरी के सारे आभूषण 17 लाख रुपए में बेच दिए थे। इसी दौरान मेरा एक साथी थाना लंका के किसी मामले में जेल चला गया जिस कारण चोरी के गहने का पैसा हम लोग आपस में बांट नहीं पाए थे।
पुलिस ने मोहनिया पहुंच ज्वैलरी से की पुछताछ
रोहनिया पुलिस द्वारा बेचे गए जेवरात के संबंध में मोहनिया स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर जाकर ज्वेलर्स से पूछताछ की गई व दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो ज्वेलर्स द्वारा बताया गया की 24 मार्च को मेरे एक परिचित द्वारा अपने साथियों के साथ मेरी दुकान पर आकर खुद का जेवरात बताते हुए मुझे विश्वास में लेकर बेच दिया गया। जिसको रोहनिया पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया।
रोहनिया पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल
रोहनिया पुलिस द्वारा अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 305(ए),317(2),317(4), 317(5),331(4),61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह, उ0नि0 सुशील कुमार सिंह, उ0नि0 पवन कुमार, उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह, हे0का0 अखिलेश कुमार,का0 रानू कुमार,का0 प्रेम पंकज व का0 बृजेश सर्विलांस सेल शामिल रहे।
Comments (0)