khabarilaal news desk:;-
वाराणसी | फूलपुर थाना क्षेत्र के सरपतहवा में किराये के कमरे में रह रही एक बीएचयू छात्रा के हाथ से देर रात अज्ञात चोर मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद छात्रा ने डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन रातभर तलाश के बावजूद चोर का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
अज्ञात युवक अचानक पहुंचा हाथ से मोबाइल छीनकर छत से कूदते हुए फरार
जानकारी के अनुसार बिहार के नवगछिया निवासी रानू प्रिया आनंद, पुत्री अनिल राज आनंद, बीएचयू की छात्रा हैं। वर्तमान में वह एग्रो पार्क स्थित बीड़ी फूड्स में प्रशिक्षण के लिए आई हुई हैं और सरपतहवा में किराये के कमरे में रहती हैं। शनिवार-रविवार की रात करीब एक बजे बिजली गुल होने पर वह छत पर सोने चली गई थीं। इसी दौरान वह अपने मोबाइल पर कुछ देख रही थी। इसी बीच एक अज्ञात युवक अचानक पहुंचा और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर छत से कूदते हुए फरार हो गया।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मकान मालिक
शोर सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचे और आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोर का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पीड़िता को सुबह थाने पर शिकायत देने की सलाह देकर लौट गई। इसके बाद छात्रा ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
मोबाइल में पढ़ाई और प्रशिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज,
पीड़िता का कहना है कि मोबाइल में पढ़ाई और प्रशिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, व्यक्तिगत डाटा और अन्य जरूरी जानकारी थी, जिससे मोबाइल चोरी होने के कारण उसे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Comments (0)