वाराणसी।चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में स्थापित आईसीटी लैब से कंप्यूटर सेट चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।विद्यालय परिसर से चोरी होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। 

निरीक्षण के दौरान गायब मिले तीन कंप्यूटर सेट

PM श्री कंपोजिट विद्यालय चंदापुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान आईसीटी लैब की स्थापना की गई थी। यह लैब राज्य परियोजना निदेशक, लखनऊ के माध्यम से विद्यालय को उपलब्ध कराई गई थी। लैब में कुल 16 कंप्यूटर सेट लगाए गए थे, जिनमें 12 डेस्कटॉप और 4 लैपटॉप शामिल थे। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, हाल ही में निरीक्षण के दौरान पता चला कि लैब से तीन कंप्यूटर सेट चोरी हो गए हैं। 

कंप्यूटर सेट चोरी के बाद से प्रभावित हो रहा शैक्षणिक कार्य

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि यह लैब बच्चों की डिजिटल शिक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण था, तीन कंप्यूटर सेट चोरी होने के बाद से शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है। लगातार क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाएं जहां अभी तक ग्रामीणों के लिए सर दर्द बनी थी वहीं अब कर सरकारी विद्यालय परिसरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं 

क्या कहते हैं ग्राम प्रधान 

इस संबंध में ग्राम प्रधान गीता तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुधा ने थाना प्रभारी चोलापुर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!