वाराणसी।आशापुर में मनबढ़ चोरों के द्वारा एक बार फिर 25 दिनों के भीतर दूसरी बार CCTV कैमरा तोड़कर उठा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बताते चलें कि वाराणसी,सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर चौकी अंतर्गत गाजीपुर रोड स्थित एक देशी शराब की दुकान को मनबढ़ चोरों ने दोबारा निशाना बनाया है। बीते 25 दिनों के भीतर दूसरी बार देर रात चोरों ने दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे को तोड़कर अपने साथ ले गए।
घटना के अनुसार, 25 मार्च 2026 की रात अज्ञात चोर डंडे से कैमरा तोड़ लेकर फरार हो गया। जो कैमरे में कैद हो गया है।इससे पहले भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों और सेल्समैन में भय का माहौल है।
इस दौरान पीड़ित ने कहा कि दुकान के सेल्समैन द्वारा इस मामले में आशापुर चौकी पर दो बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।स्थानीय लोगों और सेल्समैन को भय है कि यदि जल्द ही आरोपियों को नहीं पकड़ा गया, तो क्षेत्र में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
Comments (0)