वाराणसी।सेवापुरी विकास क्षेत्र के बाजार कालिका में स्थापित मां कालिका देवी शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्रि के मौके पर भक्तों का दिन भर ताता लगा रहता है इस बीच मंदिर को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा कोई गड़बड़ी न हो उसके लिए भारी मात्रा में वहां पुलिस बल की तैनाती की गई है।
कालिका धाम का ऐतिहासिक रामनवमी का मेला 27, 28 मार्च को
क्षेत्र के कई दर्जन गांवों के लोगों की कुलदेवी होने के नाते उक्त स्थान पर भक्तों का बराबर ताता लगा हुआ है गौरतलब हो कि क्षेत्र के गांव के लोग कोई शुभ कार्य मां कालिका के चरणों में उपस्थित होने के बाद ही करते हैं नवमी के मौके पर यहां भव्य मेला लगता है जिसमें घोड़े, हाथी का दौड़ तथा कई पक्षियों की लड़ाई आकर्षण का केंद्र होता है।
इसमें भाग लेने के लिए कई जिलों के लोग उपस्थित होते हैं इस मौके पर मंदिर परिसर से विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जाती है जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर मंदिर परिसर में आकर समाप्त होता है मंदिर के महंत उग्रसेन उर्फ लखेन्दर गिरी ने बताया कि ऐतिहासिक मेले का कार्यक्रम 27 और 28 मार्च को संपन्न होगा ।।
Comments (0)