khabarilaal news desk:-

VARANASI | प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रविवार को  पिंडरा क्षेत्र में हजारो पौधों का रोपण किया गया। 

नेवादा स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में पिंडरा ब्लॉक की तरफ से वृहद पौधरोपण

क्षेत्र के नेवादा स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में पिंडरा ब्लॉक की तरफ से वृहद पौधरोपण के तहत सैकड़ो पौधे लगाए गए। इस दौरान भाजपा नेता रविशंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, बीडीओ देवेंद्र सिंह, एसडीओ प्रशान्त शुक्ला, जेई राजकुमार, ग्राम प्रधान सुनील सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सचिव लालबहादुर समेत गणमान्य लोग रहे।

जिला उद्यान विभाग व एफपीओ बड़ागाँव के तत्वावधान में दो हजार पौधों का रोपण

जिला उद्यान विभाग व एफपीओ बड़ागाँव के तत्वावधान में दो हजार पौधों का रोपण असवारी व जनकपट्टी गांव में ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी सुभाष राय, उद्यान निरीक्षक बचाउ राम, एडीओ अर्पित श्रीवास्तव, प्रदीप पटेल समेत अनेक महिलाएं रही।

खाद्य विभाग व व्यापारियों द्वारा पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प

वही फूलपुर में खाद्य विभाग व व्यापारियों द्वारा पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान एफएसओ आर सी यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सरंक्षक मुन्ना लाल चौरसिया, अध्यक्ष जिंतेंद्र जायसवाल समेत अनेक व्यापारी रहे। हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा पिंडरा हनुमान कोट मंदिर पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता वंशनरायन पाठक, मण्डल अध्यक्ष बसन्त उपाध्याय, निर्मल सिंह धीरू, संजीव सिंह रहे। फूलपुर में सहकारिता विभाग व विपैक्स के अधिकारियों द्वारा पौधरोपण एडीओ सहकारिता प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।

गुलाब कुँवरि महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने किया पौधरोपण

पिंडरा स्थित गुलाब कुँवरि महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने पौधरोपण। देवराई व पिंडरा ग्राम सभा मे भी पौधरोपण किया गया। इसके अलावा सरकारी व गैर सरकारी संगठनों द्वारा पौधरोपण किया गया। परिषदीय विद्यालयों में भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!