वाराणसी।चोलापुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और बदनाम करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। चोलापुर पुलिस के द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।

परिवार के अन्य नंबरों पर फोन कर किया गाली गलौज 

पीड़िता के अनुसार, उसका चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से पिछले करीब चार वर्षों से परिचय था। हाल ही में जब युवती ने उससे संबंध समाप्त करने और अपनी शादी तय होने की बात कही, तो युवक उसे लगातार फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती का आरोप है कि 29 मार्च को वह दवा लेने जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में युवक ने उससे मोबाइल फोन लेकर उसका पासवर्ड भी पुछ लिया। इसके बाद शाम को आरोपी ने युवती के घर के अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन कर गाली-गलौज की तथा उसके फोटो और निजी सामग्री वायरल करने की धमकी दी। 

बीएनएस की धारा 66ई, 351(3) और 352 के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

आरोप है कि युवक ने युवती के परिचितों और रिश्तेदारों को फोटो भेजकर उसे बदनाम करने की कोशिश भी की। साथ ही आरोपी ने युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष चोलापुर दीपक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अमन पांडेय निवासी मुनारी चौबेपुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 66ई, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!