khabarilaal news desk
फूलपुर पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फूलपुर करवल बस्ती के पास से पांच गैलन में भरी करीब 50 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीन व्यक्ति सफेद रंग की गैलन में बेचने जा रहे थे कच्ची शराब
पुलिस के अनुसार रविवार को उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह,उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव,उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार,उपनिरीक्षक आकाश गोंड व हमराहियों व आबकारी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति सफेद रंग की गैलन में कच्ची शराब लेकर बेचने जा रहे हैं।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपना काबुल किया जुर्म
सूचना पर पुलिस टीम ने करवल बस्ती के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपना नाम अमित कुमार करवल (25) निवासी करवल बस्ती थाना फूलपुर, छेदीलाल बिंद (32) निवासी सुरही थाना फूलपुर तथा फूलचंद जायसवार (68) निवासी सेहमलपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर बताया।
Comments (0)