वाराणसी।फूलपुर थाना क्षेत्र के ताड़ी में जुआ खेलते हुए 3 अभियुक्तों को चौकी प्रभारी सत्यजीत के द्वारा नगद व ताश के पत्तो के साथ मंगलवार रात्रि को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान बरामद हुए नगद व ताश के पत्ते
इस सन्दर्भ में थाना प्रभारी फुलपुर अतुल सिंह ने बताया कि मंगलवार को रात चौकी प्रभारी कठिराव सत्यजीत सिंह ने मुखबिर की सूचना पर ताड़ी कर्बला के पास जुआ खेलते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी के दौरान उनके पास से 1420 रुपये तथा फड़ से 1210 रुपये सहित कुल 2630 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त इश्तियाक अंसारी,अशोक सेठ , मंगल कुमार सभी निवासी ताड़ी के खिलाफ धारा13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)