khabarilaal news desk:-

वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर सोमवार की  शाम आयोजित मां गंगा की भव्य दैनिक आरती में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री टीना यादव, अदिति यादव तथा मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज शामिल हुईं। तीनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन किया और विश्वविख्यात गंगा आरती का दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।

गंगा आरती के दौरान घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच छाया रहा भक्तिमय वातावरण

गंगा आरती के दौरान घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच भक्तिमय वातावरण छाया रहा। दीपों की मनोहारी आभा, वैदिक मंत्रों की गूंज और शंखनाद के बीच संपन्न हुई आरती ने सभी को भावविभोर कर दिया।

आरती के उपरांत टीना यादव ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में अपने भाव दर्ज करते हुए लिखा 

आरती के उपरांत टीना यादव ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में अपने भाव दर्ज करते हुए लिखा, भगवती मां गंगा की आरती ने मंत्रमुग्ध कर दिया। हम सभी को मां गंगा की स्वच्छता के लिए कार्य करना चाहिए। भगवती मां गंगा मां स्वरूप हैं।

सुशांत मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने भेंट किया अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति-चिह्न

इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति-चिह्न भेंट कर अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। सभी अतिथि लगभग एक घंटे तक दशाश्वमेध घाट पर मौजूद रहे और मां गंगा की आरती की दिव्यता एवं आध्यात्मिक गरिमा का अनुभव किया।

लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र

गंगा सेवा निधि द्वारा प्रतिदिन आयोजित होने वाली मां गंगा की यह विश्व प्रसिद्ध आरती देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। काशी आने वाला लगभग हर श्रद्धालु इस अलौकिक आरती का साक्षी बनने की इच्छा रखता है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!