वाराणसी।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रबंध कार्यकारिणी समिति के एक वर्ष पूर्ण होने पर बाबतपुर स्थित के जे होटल में केक काटकर संगठन को आगे ले जाने का संकल्प लिया।

पत्रकारों के हितों के लिए सदैव लड़ता है ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन -महेन्द्र सिंह 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रापये के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहाकि जो ग्रापये की परंपरा रही है उसे आगे ले जाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहाकि ग्रामीण पत्रकारों के हितों के लिए सदैव संघर्ष किया और करता रहूंगा। इसी के देन है कि हर जिले में अब प्रशासन व पत्रकार समिति की बैठक होने लगी है। आज संगठन लगातार उचाईयो को छू रहा है। 

संचालन जिलाध्यक्ष सीबी तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन तहसील अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दिया

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विन्ध्येश्वरी सिंह व संचालन जिलाध्यक्ष सीबी तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन तहसील अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दिया।

कार्यक्रम के दौरान इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

इस दौरान प्रदेश संरक्षक विजय विनीत, प्रदेश प्रभारी के एन राय, राजेश अग्रहरि, गजेंद्र सिंह, विकास दत्त मिश्रा, रिंकू पाठक,पंधारी वर्मा, नौशाद खा, शैलेन्द्र सिंह पिंटू, रामजी पांडेय, प्रवीण यादव, अजय सिंह, रमेश शर्मा, दिलीप पटेल, आशीष सिंह, जिंतेंद्र जायसवाल, शिवम गुप्ता, दुर्गेश यादव, संजय अस्थाना, जिंतेंद्र वर्मा, अमित वर्मा, सुधीर मिश्रा, काशीनाथ पांडेय, सन्तोष गुप्ता, विवेकानंद पटेल, समेत अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व ग्रापये के संस्थापक स्व0 बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान प्रसिद्ध गायिका अंशिका सिंह ने अपने स्वर से स्व0 आशा भोसले के प्रति गीत के माध्यम से श्रद्धाजंली दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रख स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दी गई।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!