khabarilaal news desk
वाराणसी न्यूज़ सीबीएसई बोर्ड 2026 की कक्षा 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले एस.आर. प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल, हरहुआ के मेधावी छात्र-छात्राओं को बुधवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंध निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया।
शत-प्रतिशत रहा विद्यालय का परीक्षा परिणाम
इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक ने टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में मोहित कुमार ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सिविक्षा देव ने 87% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा अंकित सिंह ने 85% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रज्ञा सिंह ने 82% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया।इसके अतिरिक्त राज सिंह, श्रेया, निधि यादव एवं विंसी पटेल ने भी अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रबंध निदेशक कौशलेन्द्र नारायण सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की की कामना
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक कौशलेन्द्र नारायण सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ये मेधावी विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आर.पी. सिंह, कोऑर्डिनेटर Devansh नारायण राय, कक्षा अध्यापक मधु सिंह, श्याम सुंदर, भाविका राय, चंदन जायसवाल एवं अन्य शिक्षकगण तथा अभिभावक उपस्थित रहे।
Comments (0)