khabarilaal news desk:-
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 48वें दीक्षान्त समारोह के पूर्व दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को अन्तर संकाय कबड्डी (छात्र/छात्रा) प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि आज का यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कति, परंपरा और सामूहिक जीवन मूल्यों का उत्सव है।
काशी विद्यापीठ में दीक्षोत्सव-2026 के तहत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
कबड्डी और रस्साकशी जैसे पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत के जीवंत प्रतीक हैं। ये खेल हमें शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, नेतृत्व, साहस, सहयोग, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देते हैं। स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह ने किया।
इस अवसर पर ए लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, उप कुलानुशासक द्वय प्रो. राकेश कुमार तिवारी व डॉ. अम्बरीश राय, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, डॉ राधेश्याम राय, डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. किरन सिंह, डॉ. सतीश, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मनोज कुमार, राम लाल, ओंकार नाथ, अरिवन्द कुमार आदि उपस्थित रहे।
Comments (0)