वाराणसी।BJP के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत सुल्तानपुर में काशी क्षेत्र के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं मंडल प्रशिक्षण प्रमुखों के साथ मंडल एवं जिला प्रशिक्षण की समीक्षा एवं आगामी योजना बैठक में संवाद किया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण की परम्परा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि निरंतर सीखते हुए आगे बढ़ने की जीवन्त साधना है। प्रशिक्षण से वैचारिक रूप से सुदृढ़ एवं व्यवहार में अनुशासित नेतृत्व का निर्माण होता है।
अंत्योदय और एकात्म मानववाद ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है। यह प्रशिक्षण महाअभियान उसी दर्शन को कार्यकर्ताओं के जीवन में उतारने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की सतत प्रक्रिया है, जो सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना को और अधिक प्रखर बनाती है। संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर तक सक्रिय, जागरूक और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं में निहित होती है।
धर्मपाल सिंह ने प्रशिक्षण महाअभियान को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और कार्यकुशलता को नई दिशा देगा। यह अभियान कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, सेवा कार्यों और जनसंपर्क अभियानों से जोड़ते हुए उन्हें अधिक प्रभावी बनाएगा।
व्यापक प्रशिक्षण से संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा
श्री धर्मपाल सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि इस व्यापक प्रशिक्षण से संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। यह महाअभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की सतत साधना है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का प्रकाश पहुँचेगा।
संगठनात्मक एकजुटता को और सशक्त करेगा यह अभियान
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि जब संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता विचार से दृढ़ और व्यवहार से विनम्र होगा, तभी राष्ट्र जीवन में समरसता, सेवा और संगठन की शक्ति का वास्तविक प्रसार संभव होगा।उन्होंने कहा कि यह महाअभियान संगठनात्मक एकजुटता को और सशक्त करेगा तथा आगामी दायित्वों के निर्वहन में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, स्पष्टता और आत्मविश्वास प्रदान करेगा।
Comments (0)