Khabarilaal news desk:-
वाराणसी (हरहुआ): स्थानीय क्षेत्र के बैजलपट्टी, हरहुआ स्थित राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण और माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत कॉलेज परिसर में विभिन्न छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।
पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाना सिर्फ कृतज्ञता व्यक्त करना नहीं राघवेंद्र नारायण सिंह
पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य रूप से कॉलेज के प्रबंधक डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह एवं उप प्रबंधक अंशुमान सिंह ने संयुक्त रूप से पहला पौधा रोपा। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार हैं और अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाना न सिर्फ उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण का उपहार देना भी है। उप प्रबंधक अंशुमान सिंह ने छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर लिया भाग
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबुद्ध शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान अध्यापक अक़बल अहमद, ज्योति गुप्ता, सुनीता कन्नौजिया, शालू गिरी और सोनी चौरसिया ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
छात्राओं ने पर्यावरण को हरा भरा रखने का लिया संकल्प
इसके साथ ही कॉलेज की छात्राओं श्वेता हर्षिता दिव्या रिया सौम्या ,रंगोली,चाँदनी ने बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया और अपने हाथों से पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने की शपथ ली। कॉलेज प्रशासन ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनका वृक्ष बनने तक पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन-पोषण भी किया जाएगा।
Comments (0)