khabarilaal news desk
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अजगरा विधानसभा के हरहुआ मण्डल भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से स्थापित हरहुआ पंचकोशी स्थित नवग्रह वाटिका के प्रांगण में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महामंत्री व हरहुआ मण्डल प्रभारी संजय सोनकर एवं मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा "अजय" ने किया।
फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कार्यकर्ताओं ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री जी के 'मिशन लाइफ' को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। हर कार्यकर्ता एक पेड़ लगाए और उसकी रक्षा करे।"
प्रधानमंत्री जी के 'मिशन लाइफ' को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य
पौधरोपण के पश्चात सभी कार्यकर्ता बंधुओं ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया एवं उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर कैलाश राय, सुरेंद्र पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष अपरबल सिंह, अरुणेन्द्र सिंह, अरविंद कुमार, अखिलेश पटेल, महामंत्री मनोज पटेल, अनिल पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, आशुतोष सिंह, शिवबालक पटेल, जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा विजय वर्मा, सर्वजीत यादव, अनूप जायसवाल, दिलीप राजभर, संतोष सिंह, लालजी विश्वकर्मा, निर्मल सिंह, भाजयुमो से उत्सव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विनोद सिंह काजू, सर्वेश सिंह, दुर्गा सिंह, ओमप्रकाश बादल, दिलीप कुमार, अजय पटेल, बिहारी पटेल, प्रिया सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments (0)