khabarilaal news desk:-

वाराणसी | ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दोपहर बाद 2 बजे के लगभग तेज आंधी और बारिश से जहाँ उमस व तपिश भरी गर्मी से राहत मिली वही विद्युतापूर्ति ठप हो गई। वही आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक गाय मरने के साथ मुख्य मार्ग पर पेड़ गिर गया। जिससे आवागमन बाधित रहा।

अचानक हुई बारिश से उमस से जहां मिली राहत 

रविवार को दोपहर बाद अचानक हुई बारिश से उमस से जहां राहत मिली वही खेल खलिहान में पानी दिखने लगी। रुक रुक हुई आधे घंटे की बारिश में विद्युतापूर्ति ठप हो सायंकाल तक आपूर्ति बहाल नही हो पाई थी। 

आकाशीय बिजली गिरने से सिंधुरिया (बेलाजेवर) में मरी एक गाय

आकाशीय बिजली गिरने से सिंधुरिया (बेलाजेवर) में साहब लाल यादव की एक गाय मर गई। दुधारू गाय के मरने से किसान परिवार दुखी दिखा।बारिश व आंधी के बीच पिंडरा- मिराशाह- कठिराव मार्ग पर रामपुर ओवरब्रिज के पास एक शीशम का विशाल पेड़ गिर गया। जिससे आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वही देर तक विद्युतापूर्ति ठप होने से पेयजल नलकूपों से जलापूर्ति भी ठप रही। 

पेड़ गिरने से केवल फूलपुर फीडर की आपूर्ति ठप

इस बाबत एसडीओ गुलाबचंद ने बताया कि पेड़ गिरने से केवल फूलपुर फीडर की आपूर्ति ठप रही। बाकी क्षेत्रो में आपूर्ति बहाल हो गई।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!