khabarilaal news desk:-
लखनऊ।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा संबल देने की तैयारी तेज कर दी है। राज्य सरकार अब उन परिवारों की दूसरी बेटी की ट्यूशन फीस माफ करने जा रही है, जो निर्धारित आय सीमा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
संयुक्त सचिव संजय कुमार द्वारा जरी किया गया एक महत्वपूर्ण आधिकारिक आदेश
इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव संजय कुमार द्वारा एक महत्वपूर्ण आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। योजना के तहत यदि किसी पात्र परिवार की एक से अधिक बेटियां स्कूल या कॉलेज में पढ़ रही हैं, तो दूसरी बेटी की ट्यूशन फीस (Tuition Fees) या तो संबंधित संस्था द्वारा माफ की जाएगी या फिर राज्य सरकार द्वारा उसकी प्रतिपूर्ति (Reimbursement) की जाएगी।
कानपुर नगर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, सहारनपुर और लखनऊ पर विशेष ध्यान
शासन neकानपुर नगर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, सहारनपुर और लखनऊ पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। इन जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अंतर्गत आने वाले सभी: UP बोर्ड, CBSE बोर्ड, ICSE बोर्ड,के स्ववित्तपोषित (Self-Financed/Private) माध्यमिक विद्यालयों की कक्षा 9, 10, 11 और 12 के विद्यार्थियों से ली जाने वाली ट्यूशन फीस का पूरा विवरण और डाटा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।
योजना को जल्द से जल्द लागू करने के लिए शासन स्तर पर बैठकों का दौर जारी
इस योजना को जल्द से जल्द लागू करने के लिए शासन स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। बीते 22 जून को अपर मुख्य सचिव (महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग) की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हो चुकी है। अब इस मामले की अगली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक 01 जुलाई 2026 को आहूत की गई है,|
शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को जुटाए गए पूरे डाटा के साथ उपस्थित होने के निर्देश
जिसमें शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को जुटाए गए पूरे डाटा के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।सरकार के इस कदम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निजी स्कूलों की महंगी फीस से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Comments (0)