khabarilaal news desk:-
वाराणसी |बड़ागांव थाना अंतर्गत गजापुर राज्यमार्ग पर प्याज लदी हुई पिकअप से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत हो गई|
कपसेठी से बड़ागांव की तरफ आ रही थी पिकअप
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह एक मोटरसाइकिल पर सवार सतीश पुत्र जगरनाथ उम्र 24 वर्ष निवासी शेरवानीपुर एवं मूलचंद पुत्र चन्द्रभान उम्र 25 वर्ष निवासी पतेर पेट्रोल पंप से तेल भरा कर जैसे ही सड़क पर निकले ही थे कि प्याज लदी पिकअप कपसेठी से बड़ागांव की तरफ आ रही थी |
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हो गई मौत
अचानक सड़क पर मोटरसाइकिल के आने पर पिकअप चालक ने अनकंट्रोल होते हुए मोटरसाइकिल में तेज टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुची डायल 112
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर डायल 112 और बड़ागांव थाने की पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को पीएचसी बड़ागांव ले गई जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया।
Comments (0)