वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिस समय यह हादसा हुआ उसे समय ऑटो में क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
क्षमता से अधिक बैठे लोग तथा तेज रफ्तार से ऑटो हुई अनियंत्रित
ग्रामीणों के अनुसार जहां एक तरफ ऑटो में क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे तो वहीं ऑटो की रफ्तार भी तेज थी।जिसके चलते ऑटो अचानक बेकाबू हो गया और पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
CHC नरपतपुर में घायलों का चल रहा इलाज
सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल को तत्काल CHC नरपतपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।CHC नरपतपुर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. राजनाथ राम ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान अनंत कुमार सिंह, निवासी सोना तालाब, वाराणसी बताया गया।
Comments (0)