khabarilaal news desk

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा क्षेत्र में अनुशासन और समानता लाने की दिशा में राजभवन ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। प्रदेश की राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने यूपी के सभी राजकीय, संबद्ध विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों (डिग्री कॉलेजों) में छात्रों के लिए यूनिफार्म अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं।

संबद्ध कॉलेजों की समीक्षा बैठक के दौरान राज्यपाल ने यह सुनाया फैसला 

राजभवन में आयोजित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (बलिया) से संबद्ध कॉलेजों की समीक्षा बैठक के दौरान राज्यपाल ने यह फैसला सुनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने और विद्यार्थियों के बीच किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने के लिए यूनिफॉर्म बेहद जरूरी है|

संस्थान खुद तय करेंगे रंग और डिजाइन

राज्यपाल के निर्देशों के अनुसार, यूनिफॉर्म का रंग और डिजाइन तय करने की जिम्मेदारी स्वयं विश्वविद्यालयों और कॉलेज प्रबंधनों को सौंपी गई है। सभी संस्थान अपनी सुविधानुसार और गरिमा के अनुकूल ड्रेस कोड तय करके इसे अपने परिसरों में लागू करेंगे |

कॉलेज परिसर में छात्रों की स्पष्ट होनी चाहिए,पहचान

राज्यपाल ने कहा कि कॉलेज परिसर में छात्रों की पहचान स्पष्ट होनी चाहिए, जिससे बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक लग सके और शैक्षणिक माहौल बेहतर हो। बैठक में केवल यूनिफॉर्म ही नहीं, बल्कि कॉलेजों को नए रोजगारपरक (Vocational) कोर्स शुरू करने और जैविक खेती जैसे व्यावहारिक विषयों को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए गए। आनंदीबेन पटेल ने शिक्षकों को अपनी गरिमा बनाए रखने और छात्र हित में नियमित कक्षाएं सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!