Khabarilaal news desk 

गाजीपुर। केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज वीडियो माध्यम से दोहरीघाट-औंड़िहार रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस नई रेल सेवा के प्रारम्भ होने से मऊ और गाजीपुर जनपदों के यात्रियों को सुगम, सस्ती एवं सुविधाजनक यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी।

लंबे समय से चली आ रही थी क्षेत्रीय जनता की मांग

क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट रेलगाड़ी संख्या ६५१२१/६५१२२ के संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस रेल सेवा के प्रारम्भ होने से विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों तथा दैनिक यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।

नगर विकास मंत्री भी रहे मौजूद

दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर अपराह्न तीन बजे आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के शर्मा भी उपस्थित रहे।

रेलवे विभाग के इन प्रमुख अधिकारियों की रही उपस्थिति 

इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तथा अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी भी मौजूद रहे।नई रेल सेवा से क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!