Khabarilaal News Desk :
मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी में रविवार देर शाम उस समय तनाव फैल गया जब कपड़े की फेरी लगाने पहुंचे दो व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने संदिग्ध समझकर पीट दिया। दोनों की पहचान आमिर मलिक और जावेद के रूप में हुई है, जो चाचा-भतीजे बताए जा रहे हैं।
संदिग्ध समझकर भीड़ ने की मारपीट
जानकारी के अनुसार, दोनों पहले भी कॉलोनी में कपड़े और चादर बेचने आते थे। रविवार को जब वे दोबारा सामान दिखाने पहुंचे, तो देर शाम होने के कारण कुछ लोगों को उन पर शक हो गया। इसके बाद भीड़ ने उनसे पूछताछ शुरू की और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान
सूचना मिलने पर नई मंडी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वे केवल फेरी लगाने का काम करते हैं। सीओ नई मंडी के अनुसार, वे पहले भी इलाके में सामान बेच चुके थे।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और कॉलोनी के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments (0)