khabarilaal news desk:-

वाराणसी सिंधोरा थाना नये थाना प्रभारी के रूप में पंकज कुमार पाण्डेय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन के साथ ही स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पदभार संभालते ही शनिवार को थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय पूरी तरह एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की और असामाजिक तत्वों व अपराधियों को स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया।

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता

थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून के दायरे से बाहर जाकर गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पंकज कुमार पाण्डेय के इस सख्त तेवर से अपराधियों में हड़कंप मच गया है |

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!