khabarilaal news desk

वाराणसी | सिएट कॉलेज गहनी के खेल मैदान पर आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन बृहस्पतिवार प्रातः खेले गए रोमांचक फुटबॉल मुकाबले में यूपीएससी और सिएट कॉलेज की टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों ने तेज गति, आक्रामक रणनीति और शानदार तालमेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

मुकाबले की शुरुआत से ही यूपीएससी की टीम ने अपनाया आक्रामक रुख

मुकाबले की शुरुआत से ही यूपीएससी की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। खेल के सातवें मिनट में कॉर्नर से मिले सुनहरे अवसर को मनीष छेत्री ने शानदार किक के जरिए गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद लगातार दबाव बनाते हुए यूपीएससी के सूर्यम ने 12वें मिनट में फ्री किक पर बेहतरीन गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया।

पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद सिएट कॉलेज की टीम ने दूसरे हाफ में की दमदार वापसी

पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद सिएट कॉलेज की टीम ने दूसरे हाफ में दमदार वापसी की। 31वें मिनट में किशोर गुरुम ने शानदार सीधा गोल मारते हुए टीम की उम्मीदें जगा दीं और स्कोर 2-1 कर दिया। इस गोल से उत्साहित सिएट कॉलेज के खिलाड़ियों ने लगातार आक्रमण जारी रखा। इसी क्रम में 34वें मिनट में देवांश ने बेहतरीन गोल कर मुकाबले को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

अंतिम क्षणों तक दोनों टीमों ने जीत के लिए किया, जोरदार संघर्ष

अंतिम क्षणों तक दोनों टीमों ने जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक बढ़त नहीं बना सकी और मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।मैच का संचालन मुख्य प्रशिक्षक साकेत सिंह ने किया, जबकि सहायक की भूमिका सज्जन एवं आकाश ने निभाई।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!