khabarilaal news desk
पश्चिम बंगाल सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार अब स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य होगा। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पहल का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना को मजबूत करना
शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि कक्षाएं शुरू होने से पहले होने वाली मॉर्निंग असेंबली में छात्रों और शिक्षकों को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन करना होगा। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना को मजबूत करना है।
गायन से विद्यार्थियों में अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना होगी विकसित
इस फैसले के बाद सभी स्कूलों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि नियमित रूप से राष्ट्रीय गीत के गायन से विद्यार्थियों में अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी।
Comments (0)