Khabarilaal News Desk :
Desk Reporter : Chandan
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संकल्प सेवा एवं विकास समिति ने सिंधोरा में निशुल्क प्याऊ सेवा की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, बाजार आने वाले लोगों और स्थानीय नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है।
सुभासपा नेता ने किया उद्घाटन
निशुल्क प्याऊ सेवा का उद्घाटन Arvind Rajbhar ने फीता काटकर किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।
राहगीरों को बांटा शीतल जल, गुड़ और बिस्कुट
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने राहगीरों और बाजार में आने वाले लोगों को शीतल जल, गुड़ और बिस्कुट वितरित किए। समिति सदस्य पवन सिंह ने ठेले पर घड़ा रखकर सिंधोरा बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूम-घूमकर लोगों को निशुल्क पानी पिलाया।
गर्मी में राहत पहुंचाने की पहल
समिति के सदस्यों ने बताया कि बढ़ती गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह सेवा शुरू की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल मिल सके।
स्थानीय लोगों ने की सराहना
इस पहल को स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने सराहा और इसे गर्मी के मौसम में बेहद उपयोगी कदम बताया।
Comments (0)