वाराणसी| उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फूलवरिया क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शोषण करने और विरोध करने पर सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने का आरोप लगा है। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर कैंट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

सहेली के साथ एक निजी कंपनी में करती थी काम

पीड़िता की मां द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी बेटी की एक सहेली एक निजी कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान कंपनी के मालिक सौरभ सिंह ने युवती से संपर्क बढ़ाने की कोशिश की। आरोप है कि मना करने के बावजूद वह लगातार पीछा करता रहा और बाद में शादी का प्रस्ताव रखकर परिवार का विश्वास जीत लिया।

शादी को लेकर टालमटोल करता रहा आरोपित

परिजनों का कहना है कि कई बार बातचीत के बावजूद आरोपित शादी को लेकर टालमटोल करता रहा। इसी बीच युवती को कंपनी में काम के बहाने बुलाया गया, जहां उसके साथ छेड़खानी, अभद्र व्यवहार और मानसिक दबाव बनाने का आरोप है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उसकी ईमेल आईडी लॉगिन कर ली आरोपित ने

पीड़िता के मुताबिक, आरोपित ने उसका मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उसकी ईमेल आईडी लॉगिन कर ली और उसमें सेव नंबरों पर कॉल कर परिवार और रिश्तेदारों को परेशान किया। इतना ही नहीं, युवती की सगाई के दिन उसके ससुराल पक्ष को गलत जानकारी देकर रिश्ता तोड़ने की भी कोशिश की गई।

चौकी स्तर पर पूर्व में कराई गई थी सुलह

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद आरोपित द्वारा अश्लील मैसेज और फोटो भेजे गए। इस मामले में पहले भी पुलिस में शिकायत की गई थी, जिस पर चौकी स्तर पर सुलह कराई गई थी।हालांकि, अब दोबारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट कर परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!