वाराणसी। काशी के लाल एवं असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य अपने छह दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और काशी आगमन पर उनका स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह और स्वागत का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से नागेंद्र रघुवंशी, सुरेश सिंह, शैलेन्द्र किशोर पाण्डेय, अवधेश सिंह सारथी, डॉ. अशोक राय, डॉ. सोभनाथ यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके साथ ही प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा एवं क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र शैलेश पाण्डेय भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य अपने छह दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा क्षेत्र के लोगों से भी संवाद करेंगे।राज्यपाल के काशी आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल और उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!