वाराणसी - संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव राम अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी क्षेत्र द्वारा मंगलवार को व्यापक स्तर पर भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। काशी क्षेत्र के सभी 337 मंडलों एवं बूथों पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं एवं चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए|

बाबा साहेब के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान की रक्षा, समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। साथ ही सेवा बस्तियों में मिष्ठान वितरण कर बाबा साहेब के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

रोहनिया विधानसभा के नाथूपुर ग्राम स्थित बूथ संख्या 195 पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और सभी को संविधान की मर्यादा बनाए रखने का संकल्प दिलाया।अपने संबोधन में दिलीप पटेल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने न्याय, समता और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हीं आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

भाजपा सरकारें गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कर रही हैं कार्य

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकारें गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना तथा एससी/एसटी एक्ट को सशक्त बनाने जैसे कदम बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने को भी ऐतिहासिक पहल बताया।

बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का दिया संदेश 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुरेंद्र पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक शैलेंद्र मधुकर पांडे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश प्रियदर्शी, जिला महामंत्री शशिकांत सेहरा "गोलू" सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!