वाराणसी सेंट्रल जेल में शिवशक्ति जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा आर्थिक एवं शारीरिक रूप से अशक्त बंदियों के बीच तौलिया वितरण किया गया। इस अवसर पर जेल अधिकारियों ने ट्रस्ट की पहल की सराहना की। बंदियों ने भी इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जेल प्रशासन एवं ट्रस्ट के सदस्यों की उपस्थिति रही।
जेल प्रशासन सदैव बंदियों के हित में करेगा कार्य
कार्यक्रम में वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र ने ट्रस्ट की संचालिका ईशा जी का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।मंच का संचालन कर रहे डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि जेल प्रशासन सदैव बंदियों के हित में कार्य करता ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
इस अवसर पर बंदियों ने तौलिया प्राप्त कर जेल प्रशासन एवं शिवशक्ति जन कल्याण ट्रस्ट के प्रति तालियों के साथ आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments (0)