खबरीलाल न्यूज डेस्क
वाराणसी - उदय प्रताप कॉलेज के छात्र 20 मार्च को कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े हुई छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले में अब तक हुई कार्रवाई से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में 21 अप्रैल को छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर न्याय की मांग करेगा।
एक महीने बाद भी नहीं मिला न्याय
छात्रों का कहना है कि घटना के एक महीने बाद भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस और प्रशासन द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है।
हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के तस्कर की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी क्यों?
छात्रों की प्रमुख मांगों में हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के तस्कर की अब तक गिरफ्तारी न होना शामिल है। इसके अलावा मनजीत चौहान के भाई पर सोशल मीडिया के माध्यम से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर समाज में उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की गई है।
छात्रों का प्रतिनिधिमंडल खून से लिखे पत्र के साथ किया प्रदर्शन
छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त अधिकारी के स्तर पर एक माह बीत जाने के बावजूद जांच प्रक्रिया शुरू नहीं की गई और आदेशों का पालन नहीं हुआ। साथ ही पुलिस पर मुकदमे में लीपापोती करने का भी आरोप लगाया गया है।
अगर नहीं हुई कार्यवाही तो आंदोलन होगा तेज
छात्र नेताओं का कहना है कि यदि जल्द ही निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर छात्रों में भारी रोष देखा जा रहा है।
इन छात्रों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम के आयोजक प्रतीक उपाध्याय (छात्र संघ उपाध्यक्ष, यूपी कॉलेज) ने सभी पत्रकारों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की अपील की है।
Comments (0)