वाराणसी | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित काशी दौरे को देखते हुए 21 अप्रैल को शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। यातायात पुलिस ने वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया है और वैकल्पिक रूट निर्धारित किए हैं।
सूर्य सरोवर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक
बीएलडब्ल्यू परिसर के अंतर्गत सिनेमा तिराहा, कुंदन तिराहा, सेंट्रल मार्केट, डी-5 रेलवे क्रॉसिंग और सूर्य सरोवर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। अमर उजाला तिराहे से टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया और क्रूजर वाहनों को शाम 4 बजे के बाद लहुराबीर और मैदागिन की ओर जाने से रोका जाएगा और उन्हें डायवर्ट किया जाएगा|
निर्धारित समय के बाद वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा
विशेश्वरगंज, चांदपुर, अखरी अंडरपास, मुढैला, मंडुवाडीह, बौलिया, महमूरगंज, लहरतारा और भिखारीपुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों को भी निर्धारित समय के बाद वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
बीएलडब्ल्यू गेट की ओर जाने की अनुमति नहीं
रोडवेज बसों, सवारी वाहनों और टूरिस्ट बसों को लहरतारा, मंडुवाडीह, ककरमत्ता और बीएलडब्ल्यू गेट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें मोहनसराय, डाफी और चांदपुर मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
वीवीआईपी काफिले के आगमन और प्रस्थान के दौरान विशेष सतर्कता
वीवीआईपी काफिले के आगमन और प्रस्थान के दौरान मंडुवाडीह, लहरतारा और महमूरगंज क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। महमूरगंज आरओबी से मंडुवाडीह चौराहे की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और वाहनों को महमूरगंज चौकी की ओर मोड़ा जाएगा।
वाहनों को फुलवरिया आरओबी की ओर किया जाएगा डायवर्ट
बौलिया तिराहे से लहरतारा की ओर भी किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी, सभी वाहनों को फुलवरिया आरओबी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बीएलडब्ल्यू परिसर में भी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी, जहां कई मुख्य मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने आमजन से की अपील
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
Comments (0)