वाराणसी | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का पुतला दहन करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाना था।

विरोध कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क

इस विरोध कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर पहरा लगा दिया गया तथा उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और सरकार विरोध की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन प्रशासन द्वारा उसे बाधित किया जा रहा है।

कार्रवाई को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराज़गी

वहीं, प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस कार्रवाई को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है और उन्होंने भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!