KhabariLaal News Desk :
वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के बावन पत्ते और 2,700 रुपये नगद बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला की टीम को सूचना मिली थी कि लकड़ी मंडी चौराहे के पास हनुमान मंदिर के पीछे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार जुआड़ियों के नाम
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
- राजाराम भारती निवासी तेलियाबाग, थाना चेतगंज
- विशाल चौहान निवासी पियरिया पोखरी, थाना चेतगंज
- दीनू Kumar निवासी तेलियाबाग, थाना चेतगंज
- रितिक कुमार निवासी तेलियाबाग, थाना चेतगंज
ताश और नगदी बरामद
पुलिस ने जुए के फड़ से ताश के बावन पत्ते और 2,700 रुपये नगद बरामद किए हैं।
सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव, उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया, कांस्टेबल किशन गौड़, अमित कुमार, आदर्शिका पटेल एवं उमेश सिंह शामिल रहे।
Comments (0)