KhabariLaal News Desk :
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहनिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
लठिया चौराहे से हुई गिरफ्तारी
पुलिस उपायुक्त वरुणापार प्रमोद कुमार एवं अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त कुमार गौरव उर्फ रिंकू पुत्र हृदय नारायण प्रजापति निवासी अभोली थाना सुरियावां, जिला भदोही को गुरुवार पूर्वाह्न लठिया चौराहा थाना रोहनिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 74, 115(2) एवं 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राजपूत, हेड कांस्टेबल चन्द्रजीत मौर्य एवं हेड कांस्टेबल राकेश्वर गौड़ शामिल रहे।
DESK REPORTER : CHANDAN KUMAR
Comments (0)