वाराणसी | रविन्द्रपुरी स्थित गोपी राधा बालिका इण्टर कॉलेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “रानी लक्ष्मीबाई” और “महिला सशक्तिकरण” जैसे विषयों पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता की सराहना की गई।
प्रेरणादायक विषयों पर अपनी कला का किया प्रदर्शन
कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “रानी लक्ष्मीबाई” और “महिला सशक्तिकरण” जैसे प्रेरणादायक विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की निर्देशिका डॉ. शालिनी शाह, उप प्रबंधक डॉ. अभिनव भट्ट एवं प्रधानाचार्या नीति जायसवाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा सम्मानित
निर्णायक मंडल ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की। अंत में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
Comments (0)