वाराणसी| इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “समकक्ष समीक्षा (Peer Reviewer)” का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को महमूरगंज स्थित होटल बालाजी पैलेस में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पीयर रिव्यू प्रक्रिया एवं उससे जुड़े मानकों की जानकारी देना था | 

यात्रा के दौरान छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष वैभव मेहरोत्रा ने स्वागत भाषण के साथ किया। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष प्यारे कृष्णा अग्रवाल एवं वरिष्ठ सदस्य अलोक शिवाजी ने की। संचालन शिवांगी रूंगटा और स्वाति अग्रवाल ने किया।प्रथम सत्र में वक्ता हिमांशु अग्रवाल ने ‘पीयर रिव्यू’ की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बताया कि किन फर्मों के लिए यह अनिवार्य है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी।

रविंद्र कुमार गौर ने फर्म संचालन के नियमों पर डाला प्रकाश

द्वितीय सत्र में रविंद्र कुमार गौर ने फर्म संचालन के नियमों पर प्रकाश डाला, जिसमें लीडरशिप, स्टाफ ट्रेनिंग, एथिक्स, क्लाइंट चयन, ऑडिट प्लानिंग, सुपरविजन और डॉक्यूमेंटेशन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से समझाया।तृतीय सत्र में नकुल अरोरा ने एथिकल स्टैंडर्ड्स पर चर्चा करते हुए बताया कि हर पेशेवर के लिए नैतिक मूल्यों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने ICAI के पांच प्रमुख सिद्धांत—ईमानदारी, निष्पक्षता, पेशेवर योग्यता, गोपनीयता और पेशेवर व्यवहार—को विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव रंजीत कुमार पांडेय एवं कोषाध्यक्ष नमन कपूर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सीए श्रीप्रकाश पांडेय, सीए नीरज कुमार सिंह, सीए शिशिर उपाध्याय, सीए सौरभ शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!