वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में आज 11 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की, जिसमें महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

13 अप्रैल को प्रातःचलाया जाएगा वृहद स्वच्छता अभियान

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने बताया कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर महानगर स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 13 अप्रैल को प्रातः वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जबकि सायंकाल अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उसे सजाया जाएगा। साथ ही प्रमुख चौराहों को भी आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।

अंबेडकर जी की प्रतिमा पर अर्पित की जाएगी पुष्पांजलि

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दिन महानगर के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा तथा गोष्ठियों का आयोजन होगा।

विधानसभा स्तर पर आयोजित की जाएंगी अंबेडकर जी के विचारों पर गोष्ठियां

इसके अतिरिक्त 15 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर अंबेडकर जी के विचारों पर गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। वहीं 16 अप्रैल को अनुसूचित वर्ग के छात्रावासों एवं बस्तियों में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सीधे समाज के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और समाज के प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु महानगर की ओर से अशोक जाटव को संयोजक एवं मधुप सिंह को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक का संचालन अशोक पटेल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश नवीन कपूर ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, नम्रता चौरसिया, आत्मा विश्वेश्वर, अतुल सिंह, प्रीती सिंह, विवेक पाण्डेय, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, जितेंद्र पटेल, राजीव सिंह, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, अखिलेद्र सिंह सनी, अनिल उपाध्याय, अनिल तिवारी, विनय सिंह, पिंटू जायसवाल, रणजय सिंह, राकेश जायसवाल, प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा, चंद्रशेखर उपाध्याय, अवधेश राय, विनोद चौहान, अजय गुप्ता, शशांक अग्रवाल, वैभव उपाध्याय, गीता शास्त्री, अशोक कुमार पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!