वाराणसी |जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने 10 प्रमुख रूट चिन्हित कर ट्रैफिक मार्शल तैनात किए हैं। अतिक्रमण हटाने और ऑटो-ई-रिक्शा को व्यवस्थित करने की कार्रवाई जारी है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने जनसंवाद को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों की भागीदारी से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया।
जनसंवाद को प्राथमिकता देते हुए जाम की समस्या से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत कमिश्नरेट पुलिस
बताते चले की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान करने के लिए सक्रिय किया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट भी जनसंवाद को प्राथमिकता देते हुए जाम की समस्या से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत हैं|
चिन्हित किए गए 10 प्रमुख रूट-पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए 10 प्रमुख रूट चिन्हित किए गए हैं। प्रत्येक रूट पर ट्रैफिक रैंक के इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को ट्रैफिक मार्शल के रूप में तैनात किया गया है, जो लगातार निगरानी रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटे हैं।
वरिष्ठ अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहकर जनता से करे संवाद
उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर वरिष्ठ अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहकर जनता से संवाद कर रहे हैं। जहां कहीं अतिक्रमण की समस्या सामने आती है, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हटाया जा रहा है। साथ ही सड़कों पर अव्यवस्थित खड़े ऑटो और ई-रिक्शा को भी नियंत्रित किया जा रहा है, जो जाम का प्रमुख कारण बनते हैं।
शहर के ‘हॉट चौराहों’ पर विशेष ट्रैफिक लागू की गई एडवाइजरी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर के ‘हॉट चौराहों’ पर विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की गई है, जो यातायात की स्थिति पर लगातार नजर रखती है। जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत सूचना देकर उसे नियंत्रित करने की कार्रवाई की जाती है।
जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना बेहद जरूरी
उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से पुलिस समय-समय पर व्यापारियों, उद्योग बंधुओं, नाविकों और यातायात सलाहकार समिति के साथ बैठकें कर रही है, ताकि उनकी समस्याओं और सुझावों को समझकर समाधान किया जा सके।
पुलिसिंग को पूरी तरह बनाया जा रहा “सिटिजन ओरिएंटेड
पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि “सिटिजन ओरिएंटेड” बनाया जा रहा है, जिसमें आम जनता की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। थाना स्तर से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनता से लगातार संवाद बनाए रखें, जिससे मिलकर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
Comments (0)